पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, हत्या का आरोप
पटना, मई 12 -- बिहटा थाना क्षेत्र के कटेसर गांव में सोमवार की सुबह 64 वर्षीय शिव साह का शव पेड़ में लटकता देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों पड़ोसी पर मारपीट कर हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कटेसर गांव निवास शिव साह का शव घर से कुछ दूर पर गागर नींबू के पेड़ से लटकता मिला। इसके बाद लोगों ने उनके परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पड़ोसी पर जमीन विवाद में मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हत्या के बाद शव को पेड़ से लटका आत्महत्या का रूप दिया गया है।थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हत्या और आत्महत्या मानकर मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.