गुमला, मई 22 -- घाघरा। थाना क्षेत्र के टोटाम्बी जतराटोली निवासी 40 वर्षीय रंगा उरांव का शव शुक्रवार को गांव के समीप एक पेड़ से लटका मिला। आशंका जताई जा रही है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।जानकारी के अनुसार रंगा उरांव आंशिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा था। घटना के दिन उसे नशे की हालत में गांव में घूमते हुए देखा गया था। बाद में घर से करीब दो किलोमीटर दूर खेत के पास मवेशी चरा रहे लोगों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।घटना की जानकारी मिलने पर घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। यह भी पढ़ें- आमाटोल के आम बगीचे में युवक का मिला शव देर शाम होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए शव को शनिवार को भेजे जाने की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्ता...