पेड़ से लटका मिला कुल्फी विक्रेता का शव
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 10 -- कमालगंज। अखमेलपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह खेत किनारे एक पेड़ से युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान हरदोई जिले के अरवल थाना क्षेत्र के शेखापुर नगरिया निवासी 32 वर्षीय राजू जाटव के रूप में हुई। राजू मुंबई में कुल्फी बेचने का काम करता था और 16 जून को गांव आ गया था। परिवार में 24 जून को शादी थी तभी आया था। 10 दिन पहले अपनी बहन गुड्डी को घर अखमेलपुर छोड़ने बाइक से आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। राजू बीती 29 जून को अपनी बहन गुड्डी के घर अखमेलपुर आया था। 30 जून की सुबह वह घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। बहनोई राजेश ने कई बार मोबाइल पर संपर्क किया तो राजू ने बताया कि वह कानपुर चला गया है। इसके कुछ समय बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.