पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, हत्या की जताई आशंका
गाजीपुर, मई 16 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर (नवापुर) गांव में शनिवार सुबह यूपी बड़ौदा बैंक के पास पोखरे के किनारे एक 15 वर्षीय किशोर का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना पर ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन किशोर की हत्या कर शव लटकाने की आशंका जता रहे हैं। मृतक की पहचान मिर्जापुर (नवापुर) निवासी रामकरन के 15 वर्षीय पुत्र शिवम खरवार के रूप में हुई है। वह स्थानीय इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था। परिजनों के अनुसार, शिवम शुक्रवार दोपहर को बाजार स्थित दुकान पर गया था और शाम छह बजे तक वहीं था। इसके बाद वह अपने एक दोस्त के साथ गांव में ही एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था, जिसके बाद वह रात को घर नहीं लौटा。
शव मिलने की जानकारी शनिवार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.