पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव
लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- लखीमपुर। मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र की औरंगाबाद चौकी अंतर्गत खूंटी खुर्द गांव में गुरुवार सुबह एक अधेड़ का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि शव करीब तीन से चार दिन पुराना है। जानकारी के अनुसार गांव के बाहर स्थित एक बाग में पत्ते तोड़ने गए बच्चों ने पेड़ से लटकता शव देखा तो भयभीत हो गए। उन्होंने गांव लौटकर ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तेज दुर्गंध के बीच शव को देखा और उसकी पहचान गांव निवासी रामू (52) पुत्र पट्टे के रूप में की। परिजनों के मुताबिक रामू नदौआ गांव स्थित गन्ना कोल्हू पर मजदूरी करता था और तीन दिन पहले घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। परिजन समझ रहे थे कि वह कोल्हू पर ही रुक गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.