गोंडा, मार्च 7 -- गोंड़ा, संवाददाता। जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह देवदहवा तालाब के पास एक बबूल के पेड़ से एक अधेड़ व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। सुबह-सुबह तालाब की तरफ जाने वाले स्थानीय लोगों की नजर जब उस शव पर पड़ी तो देखते ही देखते पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने फौरन पुलिस को खबर दी और धानेपुर थाने की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया। कुछ देर बाद मृतक के परिजन खुद मौके पर आ पहुंचे और उन्होंने शव की शिनाख्त की।मृतक बलरामपुर निवासी 50 वर्षीय मालिक राम गुप्ता निकले। परिवार वालों ने बताया कि मालिक राम शुक्रवार को अपनी बाइक और एक कंबल लेकर घर से निकले थे और रात भर वापस नहीं आए। घर में सभी उनकी राह द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.