संवाददाता, जून 22 -- UP News : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में सोमवार सुबह-सुबह हड़कंप मच गया। यहां ललिया थाना क्षेत्र के हाथीगर्दा गांव में एक वृद्ध साधु की पेड़ से लटकती लाश मिली है। सुबह शौच के लिए खेत की ओर गए लोगों ने आम के पेड़ पर साधु का शव लटकते देखा तो हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने साधु के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साधु की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उनकी लाश आम के पेड़ पर क्यों मिली इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। घटना, बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र के हाथीगर्दा गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार इस गांव के रहने वाले 65 वर्षीय जटाशंकर तिवारी साधु के रूप में अपना जीवन बिताते थे। सोमवार की सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए...