पेड़ से लटकती मिली विवाहिता की लाश, खुदकुशी की आशंका
लखीमपुरखीरी, मई 22 -- कोतवाली क्षेत्र के चिड़ीमारन पुरवा गांव में गुरुवार को एक विवाहिता की लाश पेड़ से लटकती मिली। सूचना पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। बुधवार रात से घर से लापता महिला के खुदकुशी करने की आशंका जताई जाती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रकेहटी देहात के चिड़ीमारनपुरवा गांव निवासी छोटेलाल की तीस वर्षीया पत्नी रीता बुधवार रात करीब दस बजे से घर से लापता हो गई थी। देर रात तक उसके घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। घरवालों ने रात में ही आसपास और गांव में काफी खोजबीन की तथा फोन करके रिश्तेदारों से पूछा लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। यह भी पढ़ें- गन्ने के खेत में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने घर से करीब चार सौ मीटर दूर गन्ने के एक खेत में शीशम के पेड़ से महिला का शव लटकते देखा। रीता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.