संतकबीरनगर, जनवरी 1 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। धनघटा क्षेत्र के कनैला के लोनियान टोला के रहने वाले एक युवक की बुधवार को महुआ के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकती लाश मिली। सूचना पर आस-पास के लोगों के साथ पीड़ित परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की लाश जमीन से सटकर फंदे से झूल रही थी और दोनों पैर का घुटना मुड़ा हुआ था। पीड़ित परिजनों ने युवक की हत्या कर शव लटका दिए जाने की आशंका जाहिर की। पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है। धनघटा क्षेत्र के कनैला गांव के लोनियान टोला निवासी 35 वर्षीय गुड्डू पुत्र स्वर्गीय रामफल चौहान गांव से करीब 800 मीटर दूर जिगिना गांव के सीवान के पास स्थित पोखरे के किनारे अपने खेत में छप्पर छान कर रहते थे। बुधवार की सुबह पोखरे की ओर गए कुछ लोगों ने महुआ के पेड़ में रस्सी के सहारे लटकती हाल में गुड्डू चौहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.