पेड़ से लटकता मिला लोडर चालक का शव
हरदोई, अगस्त 15 -- हरदोई, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की देर रात पिकअप चालक का शव शहतूत के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना पंडित पुरवा के पास महेंद्र नगर में रात करीब 11:30 बजे हुई। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। मृतक की पहचान अनंग बेहटा मजरा पंडित पुरवा निवासी 43 वर्षीय बबलू के रूप में हुई। वह पिकअप चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार शाम वह घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं आए तो खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान महेंद्र नगर में पेड़ पर उनका शव लटका दिखाई दिया। कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक समय बहादुर सिंह ने बताया की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है नहीं कोई आरोप लगाया गया है। छोटे भाई अतीक ने बताया कि बबलू की पत्नी शम्सुन्निसा की वर्ष 2014 में मौत हो गई थी। दंपती की चार बेटि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.