लखीमपुरखीरी, मई 1 -- एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। वह एक दिन पहले से लापता था। परिजन हत्या कर शव लटकाएं जाने का आरोप लगा रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मितौली थाना क्षेत्र के कैमीभूड़ गांव निवासी 40 वर्षीय प्रेमपाल सिंह का शव शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे गांव के पश्चिम उसकी ही बाग में पेड़ से लटकता हुआ मिला। सुबह खेतों की ओर गए लोगों को शव लटकते हुए देखा। खबर फैलते ही मौके पर परिजनों सहित काफी लोग जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बदहवास हो गए। परिजनों के मुताबिक प्रेमपाल सिंह गुरुवार दोपहर से घर से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। बताते हैं कि रात में परिजनों उनकी फोन पर बात भी हुई थी। उस समय उसकी बातों से कोई अ...