गुमला, मार्च 5 -- गुमला, प्रतिनिधि । सदर थाना क्षेत्र के बेलगांव निवासी 26 वर्षीय केश्वर गोप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर बुधवार को पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।परिजनों के अनुसार केश्वर की पत्नी तीन दिन पहले अपने बेटे के साथ मायके चली गई थी। घर में अकेले होने के कारण उसने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से लटकता हुआ उसका शव देखा। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस और गांव के लोगों को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.