भदोही, फरवरी 12 -- भदोही, संवाददाता। शहर के मामदेवपुर कांशीराम आवासीय कॉलोनी के पास बुधवार दोपहर में एक छोटे से शीशम के पेड़ पर 30 वर्षीय महिला का शव मिला। घटनास्थल को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसकी हत्या की गई है। हालांकि पुलिस आत्महत्या मानकर मामले की जांच कर रही है। देर शाम तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी। उक्त कॉलोनी के आसपास के खेतों में शहर का दूषित पानी जमा है। झाड़-झंखाड़ होने के कारण वहां पर कोई नहीं जाता है। बुधवार को दोपहर में एक बालक शौच को जा रहा था। इस दौरान उसकी नजर पेड़ में रस्सी के सहारे लटक रहे शव पर पड़ी, जिसके बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सीओ अशोक वर्मा और कोतवाल सच्चिदानदं पांडेय अन्य जवानों के साथ पहुंचे। सीओ ने दावा किया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला नजर आ रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.