महाराजगंज, जून 28 -- नवीन विशेन महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र के मंगल छपरा गांव में एक 45 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस के अनुसार पीआरवी के माध्यम से सूचना मिलने पर कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मंगल छपरा निवासिनी शीला गौंड (45) पत्नी बृजलाल का शव घर के बगल स्थित बागीचे में एक पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका है। आशंका जताई जा रही है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिवार में पति बृजलाल (50 वर्ष), पुत्री कोमल (25 वर्ष), पुत्र रोशन (20 वर्ष) और लवकुश (18 वर्ष) हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक इस मा...