पेड़ से लटकता मिला बिथान के युवक का शव, हत्या की आशंका
समस्तीपुर, जून 17 -- हसनपुर, । हसनपुर थाना क्षेत्र के मौजी गांव स्थित बांसबाड़ी में मंगलवार को पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ। इसकी सूचना फैलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के जगमोहरा निवासी प्रभाकर कुमार के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं जांच पड़ताल शुरू की। इधर शव मिलने की सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंचे। इसके बाद परिजनों की चित्कार से समूचा गांव गमगीन हो गया। परिजनों का आरोप था कि प्रभाकर को हत्या कर शव टांग दिया गया है। यह भी पढ़ें- आम के पेड़ से रस्सी में लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मौजी गांव स्थित बासबारी में युवक का शव आम के पेड़ से रस्सी के सहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.