पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव
चाईबासा, मई 14 -- जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हेस्सापी गांव के जंगलबासा टोला में बुधवार को 14 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोरी का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित कुसुम के पेड़ में दुपट्टे के सहारे लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जगन्नाथपुर थाना प्रभारी को दी। जगन्नाथपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.