कौशाम्बी, जनवरी 8 -- सरायअकिल के बसुहार निवासी राम प्रसाद गुरुवार सुबह अपने बेटे आलोक के साथ किसी काम से करारी जा रहे थे। अमीनपुर संवरो के समीप उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जाकर भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र जख्मी हो गए। दोनों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...