संभल, मार्च 30 -- हतायनगर थाना क्षेत्र के गांव आढौल में रविवार शाम पेड़ से बेल तोड़ते समय करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव दफन कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव आढौल निवासी सुहैल (18वर्ष) रविवार शाम पेड़ पर चढ़कर बेल तोड़ रहा था। तभी पेड़ के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का करंट पेड़ में आ गया। जिससे युवक बुरी तरह से झुलस गया। लोगों ने युवक को देख सप्लाई बंद कराई और निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो परिवार में चीख पुकार मच गई। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव दफन कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...