पेड़ से बांधकर लगा दी आग, दो महीने लड़ी जिंदगी की जंग; पंजाब इन्फ्लुएंसर की मौत
नई दिल्ली, अगस्त 29 -- चंडीगढ़ से एक बेहद दुखद खबर आई है। हैवानियत की शिकार हुईं पंजाबी एनफ्लुएंसर मनजीत कौर ने 54 दिन जिंदगी-मौत की जंग लड़ने के बाद दम तोड़ दिया। उनका एक साल का बेटा भी है। कौर के परिवार का कहना है कि उनका अपहण किया गया था और फिर एक शहतूत के पेड़ से बांधकर पीटा गया था। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें जिंदा ही जला दिया। मनजीत की मां का कहना है कि उनके दो परिचितों ने ही मनजीत को एक शराब की दुकान के पास बुलाया था। इसके बाद वे लोग कार से उन्हें मोरिंडा ले गए जहां उनके साथ मारपीट की गई और पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई। जानकारी के मुताबिक मनजीत की एक दोस्त ने जब देखा तो कंबल की मदद से आग बुझाई और मनजीत को अस्पताल पहुंचाया। उन्हें मोरिंडा के अस्पताल से मोहाली के मैक्स अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद 9 जुलाई को पीजीआईएमआर रेफर कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.