प्रयागराज, अगस्त 4 -- सोरांव के अब्दालपुर खास धरिकार का पूरा गांव में मानसिक रोग से पीड़ित नाबालिग को चोर समझ पेड़ से बांधकर बेहरमी से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि शरीर पर ब्लेड से काटते हुए मिर्ची तक डाली गई। युवक के अचेत होकर आरोपी फरार हो गए। उसे गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर सोरांव पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोरांव थानाक्षेत्र के अब्दालपुर खास धरिकार का पूरा गांव निवासी सुरेश कुमार का 16 वर्षीय नाबालिग बेटा शिवम कुछ महीनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। परिजन उसका इलाज भी करवा रहे हैं। शनिवार भोर शिवम अचानक घर निकल नहर की ओर चला गया। आरोप है कि मजरा तिल्ली का पूरा निवासी तीन-चार युवकों ने शिवम को चोर समझ दबोच लिया और पेड़ से बांध कर बेरहमी से पिटाई की। शिवम के शरीर पर कोई जगह ब्ल...