हरदोई, अप्रैल 30 -- शाहाबाद। मझिला थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव में गुरुवार को एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उधरनपुर निवासी सर्वेश 25 ने गांव के बाहर आम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। यह भी पढ़ें- शाहाबाद किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में कोहराम युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आ...