पेड़ से फरेंद का फल तोड़ने पर मासूम की पिटाई,मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, जून 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। हरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में पेड़ से फरेंद का फल तोड़ने की मामूली बात को लेकर 10 वर्षीय बालक की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने बच्चे को लात-घूसों से मारकर घायल कर दिया। जब बच्चे की मां शिकायत करने पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ भी अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना हरैया क्षेत्र के ग्राम खैरहवा मोतीपुर कला निवासी बड़का पत्नी मिनती राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 15 जून दोपहर करीब दो बजे उनका 10 वर्षीय पुत्र रमेश गांव में स्थित फरेंद के पेड़ से फल तोड़ रहा था। तभी गांव निवासी सुरेश पुत्र लड़मान वहां पहुंच गया। फल तोड़ने का विरोध करते हुए बालक की लात-घूसों से पिटाई की। मारपीट में बच्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.