हाजीपुर, अप्रैल 20 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। हाजीपुर महुआ मुख्य मार्ग सदर थाना क्षेत्र के सिंदुआरी चौक के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने अपना संतुलन खोकर सड़क किनारे पेड़ एवं बिजली के खंभों से जा टकरा गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही महुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हाजीपुर से बालू लोडकर एक ट्रक महुआ की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिंदुआरी चौक के पास ट्रक चालक ने अपना संतुलन खो दिया जिससे वह पेड़ से जा टकराया। जिससे बिजली का तार टूट कर गिर गया। जिसके कारण सिंदुआरी चौक के आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 8 घंटे समय के बाद बिजली सुचारू रूप से सप्लाई किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की...