पेड़ से टकरा खाई में पलटी कार, दो युवकों की मौत
उरई, मई 16 -- जालौन। जालौन-औरैया मार्ग पर शुक्रवार आधी रात को तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई और पलटते हुए खाई में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इससे राहगीरों और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। काफी देर तक चली मशक्कत के बाद कार में दबे लोगों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन भेजा गया। इसमें कार सवार दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बाकी दो को हालत गंभीर होने पर उरई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यह भी पढ़ें- बारात से लौटे चचेरे भाइयों, मनगढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.