बलिया, मई 4 -- रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण रविवार की रात आधा दर्जन लोग घायल हो गये। सभी को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने तीन को वाराणसी भेज दिया।बैरिया थाना क्षेत्र के शाहपुर गंगौली गांव के लोग बांसडीह के मुड़ियारी तिलक चढ़ाने गये थे। रात करीब नौ बजे वापस लौटते समय उनकी कार रेवती-पचरुखिया मार्ग पर इलाके के कुआं पीपर के पास अनियंत्रित होकर बबूल के पेड़ से टकरा गयी। इस घटना में 28 वर्षीय सुनील प्रजापति, 24 वर्षीय अंकित, 23 वर्षीय अभिषेक, 22 वर्षीय मनीष, 25 वर्षीय मुकेश, 18 वर्षीय कृष्णा गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां के डॉक्टरों ने सभी को जिला अ...