फतेहपुर, दिसम्बर 27 -- बिंदकी। नगर के ललौली रोड पंजाब नेशनल बैंक के बगल में शीशम के पेड़ में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर टकरा गया। चालक खलासी केबिन के अंदर फंस गए। सूचना पर पुलिस बल भी पहुंचा। जिस समय दुर्घटना हुई उसे समय बिजली आपूर्ति चालू थी। पहले आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद रेस्क्यू शुरु हुआ। डंपर चालक अरविंद निवासी गुरगामऊ थाना हसनगंज उन्नाव तथा खलासी रजनीश निवासी शिवबक्त खेड़ा थाना माखी उन्नाव घायल हो गए। दोनों को करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.