पेड़ से टकराया कार, चालक घायल
आदित्यपुर, मई 15 -- चांडिल। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के गोरांगकोचा के पास तेज रफ्तार कार नीम के पेड़ से टकरा गई। जिससे कार चालक घायल हो गया। जबकि कार में सवार को हल्की चोट लगी है। वहीं, दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना गुरुवार तड़के सुबह करीब पांच बजे की है। कार ईचाडीह से चांडिल आ रही थी। घायल चालक को ईचागढ़ सीएचसी में भर्ती किया गया। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.