पेड़ से टकराकर बाइक सवार की गई जान
गाजीपुर, मई 19 -- करंडा। थाना क्षेत्र के परमेठ पुल के पास मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक सवार अधेड़ पेड़ से टकराकर गिर गये। हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बसंतपट्टी गांव निवासी 56 वर्षीय रामदरश दूबे गाजीपुर किसी काम से गये थे। वापस लौटते समय परमेठ पुल के आगे उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से टकरा गई। रामदरश गिर गये जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक अपने पीछे के तीन पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। पत्नी मंजू देवी का रो रोकर बुरा हाल हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.