देवघर, अप्रैल 11 -- देवघर,प्रतिनिधि देवघर-गोड्डा मुख्य सड़क पर मोहनपुर थाना अंतर्गत जमुनियां गांव के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित पिकअप वैन सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि चालक और उपचालक दोनों सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, खाली पिकअप देवघर से हंसडीहा की ओर जा रही थी। उसी दौरान जामुनियां गांव के पास चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे पिकअप सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और पलट गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना की सूचना तुरंत मोहनपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक व उपचालक से पूछताछ कर दुर्घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप जब्त कर ली है। खबर लिखे जाने तक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.