फतेहपुर, मार्च 5 -- खागा। किशुनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और खंती में पलट गई। हादसे में चाचा भतीजे समेत तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। किशुनपुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी मुन्ना सिंह अपने भतीजों छोटू और मयंक के साथ कार से कहीं जा रहे थे। गुरुवार शाम करीब पांच बजे उनकी कार रारी मोड़ के पास पहुंची ही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सड़क से उतरकर खंती में पलट गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सीएचसी हरदो म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.