वाराणसी, फरवरी 17 -- हरहुआ (वाराणसी), संवाद। कोइराजपुर गांव के पास सोमवार शाम सड़क हादसे में घायल बाइक सवार बिजली मिस्त्री की मंगलवार सुबह मौत हो गई। परिजन उसे निजी अस्पताल से बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। चोलापुर थाना क्षेत्र के सरैया आयर निवासी 50 वर्षीय जय प्रकाश पटेल ठेकेदार के साथ बिजली वायरिंग का काम करता था। सोमवार शाम वह किसी कार्य से बाइक से कोइराजपुर गांव जा रहा था। गांव के बाहर मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तरना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से परिजन मंगलवार सुबह उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। बड़ागांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.