वाराणसी, मार्च 5 -- कछवांरोड। क्षेत्र के खालिसपुर गांव (मिर्जामुराद) नहर मार्ग पर बुधवार सुबह दस बजे एक स्कूटी पर सवार तीन युवक अमिनी से मिर्जामुराद बाजार की तरफ आ रहे थे। स्कूटी अनियंत्रित हो नहर किनारे एक पेड़ से टकरा गई। स्कूटी सवार तीनों युवक घायल हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआई मधुसूदन त्रिपाठी ने गम्भीर रूप से घायल राजातालाब थाना क्षेत्र के वैरवन गांव निवासी बृजेश उर्फ प्रद्युम्न पटेल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजवाया। राहुल और सोनेलाल को दूसरी एम्बुलेंस से एक निजी अस्पताल भेजकर भर्ती करवाया। पुलिस ने घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी। तीनों युवक अमिनी गांव में होली के दिन होली खेलने दोस्ते के घर आए थे। वापस जाते समय घटना हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...