दरभंगा, मार्च 12 -- सिंहवाड़ा। कलिगांव-बिरौल पथ पर गुरुवार को बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। सिंहवाड़ा पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक गांव का ही युवक आशीष पासवान बताया गया है। बताया गया है कि युवक बाइक से किसी काम के लिए बिरौल की तरफ गया था। वहां से तेज रफ्तार से बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह बिरौल-कलिगांव के बीच सुनसान जगह पर बने पुल के पास पहुंचा, बाइक से उसका संतुलन बिगड़ गया। बाइक के पीछे आ रहे एक राहगीर ने ग्रामीणों को बताया कि जंगली शुगर तेज रफ्तार से सड़क पार कर रहा था। युवक की बाइक उसी से टकरा गई। तेज रफ्तार में चल रही बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से टकरायी। टकराने के बाद बाइक सहित युवक लगभग 15 फीट गड्ढे में गिर गया। गड्ढे में गिरने के बाद बाइक जंप कर बगल के गेहूं के खेत में चली गई।सड़क पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.