बस्ती, सितम्बर 22 -- विक्रमजोत। छावनी थानाक्षेत्र के विक्रमजोत स्थित अवधेश सिंह होटल के सामने मंगलवार शाम करीब चार बजे गोरखपुर से आगरा जा रहा एसी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में जा गिरा। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में कोई माल लदा नहीं था। दुर्घटना के बाद चालक क्षतिग्रस्त केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चौकी के हेड कांस्टेबल रवि सिंह ने दोनों घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया। प्रभारी थानाध्यक्ष सतेंद्र यादव ने बताया कि हादसे में ट्रक चालक हिमांशु (45) और विवेक सिंह (42) घायल हुए हैं। दोनों पानीपत, हरियाणा के निवासी है...