संतकबीरनगर, मार्च 9 -- संतकबीरनगर/कांटे, हिटी। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बूधाकला गांव के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि कार में सवार चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि कार में सवार पांचों दोस्त देर रात सेमरियावां से चाय पीकर वापस खलीलाबाद लौट रहे थे। बूधाकला गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार युवक अंदर फंस गए। हादसे में 22 वर्षीय शमसुद्दीन उर्फ अमन बाबा पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी मोतीनगर खलीलाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, मोती...