इटावा औरैया, जून 8 -- सैफई। वैदपुरा थाना क्षेत्र के इटावा रोड पर नगला रामश्री मोड़ के पास सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंज के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पेड़ पर चढ़कर फंस गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। एक कार इटावा रोड से गुजर रही थी। नगला रामश्री मोड़ के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सीधे सड़क किनारे खड़े कंज के पेड़ से जा टकराई। जोरदार टक्कर के कारण कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन पेड़ पर चढ़कर फंस गया। हादसे में रजमऊ निवासी प्रशांत कुमार पुत्र श्रीप्रकाश और आशीष पुत्र प्रमोद कुमार घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों की मदद में जुट गए। सू...