गिरडीह, मार्च 20 -- डुमरी। डुमरी-गिरिडीह पथ पर मधुबन थाना क्षेत्र के लटकटो पिकेट के समीप गुरुवार को गिरिडीह से डुमरी की ओर आ रही एक तेज रफ्तार जे एच 01 जीबी 4567 नंबर की स्कार्पियो अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को डुमरी रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार रांची निवासी रवि कुमार 42 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, वाहन चला रहे राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मधुबन थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.