पेड़ से टकराई स्कूल वैन, कई बच्चे घायल
औरंगाबाद, जुलाई 8 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के देवकुंड थाना क्षेत्र स्थित भीमलीचक रोड पर एक स्कूल वैन पेड़ से टकरा गई। हादसे में वैन पर सवार कई बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घायलों में भीमलीचक गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार की 14 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी, संजय सिंह की पुत्री प्रिया कुमारी सहित अन्य बच्चे शामिल हैं। बताया जाता है कि सभी बच्चे हसपुरा के एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ते हैं। वहीं, देवकुंड क्षेत्र में ही बाइक पलटने से अरवल जिले के शहर तेलपा थाना क्षेत्र के मौला बिगहा निवासी मुकेश कुमार के 17 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Lucknow News: स्कूल वैन बाइक सवार को टक्कर मार शिलापट से टकराई उनका भी गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। सभी लोग खतरे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.