गिरडीह, मई 3 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। रफ्तार की कहर से न सिर्फ एक जिंदगी चली गई बल्कि चार लोगों को गंभीर चोंट भी लगी है। दरअसल बगोदर थाना क्षेत्र के सरिया रोड के दोंदलो के पास शनिवार को रात में रफ्तार अनियंत्रित कार रोड किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा गई। घटना भयावह थी। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसपर सवार लोगों को गंभीर चोंट लगी थी और सभी दर्द से कराह रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर दोंदलो मुखिया तुलसी महतो सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी 108 एवं मां दुर्गा देवी नर्सिंग होम के संचालक ललीला ठाकुर को दी गई। दोनों का एंबुलेंस मौके पर पहुंचा और घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- भरनो में दुम्बो मंदि...