बलिया, फरवरी 18 -- रेवती। इलाके के गायघाट गांव के पास बुधवार को अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरा गयी। इस घटना में बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हुसेनाबाद निवासी 45 वर्षीय कुसुम तथा उनकी दस साल की बेटी घायल हो गयी। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी पर पहुंचाया। महिला के पति मंटू सिंह का कहना है कि ढ़ाई साल के बेटे शौर्य का मुंडन संस्कार करने हम लोग गंगा नदी के पचरुखिया घाट पर जा रहे थे। इस दौरान गायघाट गांव के पास गाड़ी पेड़ से टकरा गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...