प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 1 -- उड़ैयाडीह, हिन्दुस्तान संवाद। जामताली-पट्टी मार्ग पर सोमवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना उड़ैयाडीह बाजार से पहले स्थित एक आरा मशीन के पास हुई। जानकारी के अनुसार, बीरापुर निवासी हरीश पांडेय सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे जामताली से पट्टी की ओर जा रहे थे। बाइक पर दो अन्य लोग और बैठे हुए थे। अचानक बाइक को दाईं ओर मोड़ दिया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर जामुन के पेड़ से जा टकराया। चालक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। बाइक पर पीछे बैठे दो अन्य युवकों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को सीएचसी पट्टी पहुंचाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...