सीतामढ़ी, अप्रैल 9 -- परसौनी। थाना क्षेत्र अंतर्गत परसौनी खिरोधर पंचायत के कन्हौली पुल के समीप गुरुवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक चला रहा युवक अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक सड़क पर खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम पहुंची। पुलिसकर्मी उपेंद्र कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को परसौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के बाजीरपुर तिलह...