सुल्तानपुर, मार्च 23 -- पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, रेफर लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर हरबंश की घटनालंभुआ, संवाददातालंभुआ कोतवाली क्षेत्र के धनेछ गांव से मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के रेवारी गांव में गई बारात में मोटरसाइकिल से शामिल होने जा रहे दो युवक लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर हरबंश पापर गांव के निकट स्थित मरी माई धाम के पास रविवार की देर रात एक पेड़ से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के अनुसार पेड़ में टकराने के बाद जमीन पर गिर पड़े। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों युवकों की पहचान मानापुर, आसपुर दे...