पेड़ से टकराई बाइक, महिला की मौत, पति-तीन माह की बच्ची घायल
मेरठ, सितम्बर 29 -- बागपत के सिंघावली अहीर थाने के डोला चौकी क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में सरूरपुर के हर्रा निवासी बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति और दूधमुंही बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के कारण हुआ। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों से मेरठ मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। थाना सरूरपुर कस्बा हर्रा निवासी अशरफ पुत्र कुर्बान उर्फ बाना मंगलवार को अपनी पत्नी जैनब और करीब तीन माह की मासूम बेटी तैय्यबा के साथ बाइक से बागपत जा रहा था। बताया गया कि डोला चौकी से करीब तीन किलोमीटर पहले अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.