पेड़ से टकराई बाइक, दो युवक जख्मी
चाईबासा, अप्रैल 2 -- चाईबासा। पेड़ से टकराकर बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। जख्मियों में मुफस्सिल थाना अंतर्गत किरी चीरू गांव निवासी 20 वर्षीय रमेश गोडसोरा और 19 वर्षीय दूंमबी गोड़सोरा शामिल हैं। दोनों मागे पर्व के अवसर पर मंगलवार को बरकेला गांव गए थे। बुधवार को सुबह लगभग 11.30 बजे दोनों एक बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। रास्ते में एक पेड़ से टकरा गए। दोनों बाइक समेत गिर पड़े। दोनों को घटना स्थल से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.