पूर्णिया, अप्रैल 22 -- धमदाहा (पूर्णिया)। धमदाहा थाना क्षेत्र के कुंवारी कोठी के समीप पेड़ से टकराकर बाइक चालक की मौत हो गई। बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार रात करीब नौ बजे धमदाहा थाना क्षेत्र के सतमी बिंद टोली निवासी राजू महतो के 18 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार अपने ममेरे मेरे भाई साजन कुमार के साथ अपने घर से बाइक पर कुंवारी कोठी टोला लिट्टी समोसा लाने के लिए जा रहा था। इसी बीच कुंवारी कोठी टोला पहुंचने से पहले उसकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे के पेड़ से जा टकरा गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। यह भी पढ़ें- पेड़ से टकराई बाइक, चालक की मौत घटना की सूचना मिलने पर आस-पड़ोस के लोग एवं उसके गांव से पहुंचे परिवार के लोगों ने आनन-फानन में दोनों युवकों को अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा पहुंचाया जहां...