कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- सैनी थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव के समीप बुधवार सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, साथी युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के मरका गांव निवासी 40 वर्षीय सियाराम और 32 वर्षीय मुकेश कुमार बाइक से सैनी थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव निमंत्रण में शामिल होने आए थे। बुधवार सुबह वे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दिलावरपुर गांव के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि सियाराम के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को कार ने कुचला, मौत जबकि, मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.