गुमला, मार्च 5 -- गुमला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के कोटाम पेट्रोल पंप के समीप बुधवार दोपहर एक बाइक के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से टाइल्स मिस्त्री 45 वर्षीय जगदीश दास की मौत हो गई, जबकि 25 वर्षीय पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के निवासी बताए जाते हैं और गुमला में किराये के मकान में रहकर टाइल्स लगाने का काम करते थे। जानकारी के अनुसार जगदीश दास और पंकज कुमार इन दिनों सदर थाना क्षेत्र के कोटाम इलाके में टाइल्स लगाने का काम कर रहे थे। बुधवार को होली पर्व को लेकर वे बाइक से दोपहर करीब 12.30 बजे कोटाम से गुमला लौट रहे थे। इसी दौरान कोटाम पेट्रोल पंप के समीप उनकी बाइक तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ब...