लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- भीरा थाना क्षेत्र के भावनीपुर गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 6:00 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पलिया यूनियन की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसा उस वक्त हुआ जब बस पार्टी छोड़कर वापस पलिया की ओर जा रही थी। बस अचानक डगमगाई और चालक संतुलन नहीं बना सका, जिसके बाद बस सीधे पेड़ से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। गनीमत रही कि बस में उस समय कोई सवारी मौजूद नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि बस में यात्री होते तो गंभीर जनहानि हो सकती थी। दुर्घटना में बस के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा, जबकि चालक को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को बस से बाहर निकाला और उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। जानकारी के मुताबिक चालक को झपकी आने के कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.