आगरा, मार्च 23 -- ढोलना थाना क्षेत्र में रविवार की अल सुबह नगला साधु गांव के निकट पुलिस आरक्षी की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि सवार आरक्षी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही फोन पर परिजनों से संपर्क कर घटनाक्रम से अवगत कराया है। पुलिस के मुताबिक रविवार की अल सुबह करीब पौने छह बजे डायल 112 को जानकारी मिली कि नगला साधु के पास एक कार पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त है। कार में एक युवक घायल है। गाड़ी में पुलिस की कैप भी रखी हुई है। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कार में सवार घायल अर्पित जैन पुत्र श्यामसुन्दर जैन निवासी बदौत जनपद बागपत को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया और उसके बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान पता चला ...